Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ महिला का शव
संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ एक अधेड़ महिला का शव मिलते ही सनसनी फैल गई

sonbhadra
7:22 PM, October 2, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी के डाला बारी क्षेत्र के जंगल में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ एक अधेड़ महिला का शव मिलते ही सनसनी फैल गई ,जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामले में चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि थाना चोपन अन्तर्गत डाला बारी क्षेत्र में एक महिला नीतू कोल पत्नी फूल चन्द्र कोल निवासी बारी डाला थाना चोपन उम्र करीब 46 वर्ष जो किसी बात से नाराज़ होकर जंगल में जाकर पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया है । जिसकी जानकारी गुरुवार की शाम को मिलते ही हमराह के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




