Sonbhadra news : बंगलौर कमाने गया अधेड़ का आया शव, कोहराम
नौडीहा निवासी विजय कुमार 45 वर्ष पुत्र दिलीप चेरो का शुक्रवार की भोर में एम्बुलेंस से शव आते ही हड़कंप मच गया।

sonbhadra
6:27 PM, March 22, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
◆ कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौडीहा का मामला
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौडीहा निवासी विजय कुमार 45 वर्ष पुत्र दिलीप चेरो का शुक्रवार की भोर में एम्बुलेंस से शव आते ही हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार होली बीता कर कमाने बंगलौर गया ही था कि 19 मार्च को अपने कमरे में ही संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना परिजनों को मिला, सूचना मिलते ही पहले से बंगलौर में रह रहे मृतक के दो पुत्र मौके पर पहुंच गांव के प्रधान को भी सूचना देते हुए स्थानीय थाना में सूचना दिया। ग्राम प्रधान व बंगलौर के स्थानीय लोगों के सहयोग से शव का पोस्टमार्टम कराकर कंपनी के खर्च से विजय की शव को प्लेन से वाराणसी व वहां से एम्बुलेंस द्वारा गांव नौडीहा आया, शुक्रवार की भोर में शव आते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।



