Sonbhadra News : पांच दिनों से गायब अधेड़ का पाण्डू नदी के किनारे मिला शव, पुलिस जांच जुटी
ग्राम पंचायत पीपरखाड में बुधवार को पाण्डू नदी के एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया ।सूचना पर पहुंची कोन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिय

घटना स्थल पर जुटी भीड़ व पुलिस
sonbhadra
6:55 PM, December 25, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
० मृतक अधेड़ अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड में बुधवार को पाण्डू नदी के एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची कोन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार मृतक अंकल साव 58 वर्ष पुत्र रामशरण निवासी पीपरा, सीधवादामर थाना कोन पांच दिन पहले ही अपने पत्नी के साथ दवा कराने दुद्धी गया था, दवा कराकर वापस जब कचनरवा बस स्टैंड उतरा तो अंकल साव अपने पत्नी से विछड़ गया । पत्नी खोजते-खोजते अपने घर चली गई । अंकल साव अर्धविक्षिप्त के कारण दूसरे तरफ़ चला गया। जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया परन्तु कहीं पता नहीं चल सका । जिसका शव बुधवार को पीपरखाड पाण्डू नदी के किनारे मृत पाया गया । जिसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कोन पुलिस को सूचना दिए । सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता मय फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया पीपरखाड पाण्डू नदी के किनारे नदी में डुबने से अंकल साव की मृत्यु हो गई थी जो अर्धविक्षिप्त था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।




