Sonbhadra news : दो व्यवसाययों के आपसी विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल
मारकुंडी बाजार में बकाया रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप हैं।

sonbhadra
4:08 PM, September 17, 2026
जनपद न्यूज़ ब्यूरो
-- पिड़ित परिवार के तहरीर पर हुई कार्यवाही, नौ पर हुई एफ आई आर
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में बकाया रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप हैं। घटना में राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता और अतुल गुप्ता घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामान और बकाया भुगतान को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।




