Sonbhadra News : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, 9 जिला अस्पताल रेफर
रायपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदार पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

sonbhadra
8:32 PM, August 4, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदार पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत की मेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे, फावड़ा, कुदाल और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो घायलों का उपचार सीएचसी पर ही किया गया।
घायलों में एक पक्ष के प्रवीण यादव, श्यामरती, शिवकुमारी, कल्पना और विनोद तथा दूसरे पक्ष के राजमनी, रामवंती, गीता, मनोज, राजू और शिवपूजन शामिल हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है।




