Sonbhadra News :जरूरत मंद बच्चे के लिया किया रक्तदान
उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा जरूरत मंद लोगो को निशुल्क और निस्वार्थ रक्तदान की सेवा दे रही है। और अब तक संस्था में लगभग 800 से ज्यादा लोगो को रक्त उपलब्ध करवाया गया

ब्लड दान करते हुए
sonbhadra
7:40 PM, February 21, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा जरूरत मंद लोगो को निशुल्क और निस्वार्थ रक्तदान की सेवा दे रही है। और अब तक संस्था में लगभग 800 से ज्यादा लोगो को रक्त उपलब्ध करवाया गया है।ये टीम ब्लड आन काल काम करती है समय समय पे जरूरतमंदों को जीवनदान देने का काम करती है। रक्तवीर अफसार रजा जो की दुद्धी के निवासी है और उम्मीद फाउंडेशन दुद्धी के संस्थापक भी है। जब उनको टीम से पता चला की 6 वर्षीय आरसी निवासी बीरबल झारखंड ब्लड की अति आवश्यकता है तब वह बच्चे की जीवन को ध्यान में रखकर अपना कीमती ब्लड O+ ब्लड दुद्धी ब्लड सेंटर में जा कर दिए महत्वपूर्ण रूप से रक्तदान किया । जिसमे मरीज का हिमोग्लोबिन 4.2 था उनको रक्तदान कर इन्होंने अपना 24वा रक्तदान पूर्ण किया। संस्था कई सारे लोगो के मदद के लिए कदम उठा रही है यह के लोगो से बहुत ही सहयोग मिल रहा है।र उम्मी द फाउंडेशन के सदस्य अफरोज शाह, रामबाबू और राकेश तिवारी मौजूद रहे।




