Sonbhadra News : ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नगवां के सेमरिया में स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी, दौड़, खो-खो खेलों मे भाग किया

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे
sonbhadra
6:00 PM, October 28, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास नगवां के सेमरिया में स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी, दौड़, खो-खो आदि खेलों में बड़चड भाग लिया । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज जायसवाल ने फिता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित, माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इसके पश्चात बच्चियों द्वारा स्वागत गीत एवं देशभक्त गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । वहीं खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का बहुत हि महत्व है स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, एवं सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता के पीएस के बालक वर्ग के पचास मी लम्बी दौड़ में दुबेपुर के अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंकित कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर देवी सिंह, परमानंद पटेल,संजय जायसवाल, अरूणेश पांडेय, उमाकांत, अतुल चतुर्वेदी, महेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद पांडेय, नरेन्द्र सिंह सहित शिक्षक छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।




