Sonbhadra News : ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन
दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का समापन विजेता टीमों को सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसुचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार द्वारा पुरस्कार वितरण कर किया गया।
.jpg&w=3840&q=75)
ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों के साथ सदर विधायक
sonbhadra
7:19 PM, January 3, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ खेल के प्रति बच्चों में दिखा काफी उत्साह
■ खेल महाकुंभ से परम्परागत खेल व संस्कृति को मिलेगी बढ़ावा- भूपेश चौबे
कोन (सोनभद्र) । दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का समापन शुक्रवार को कोन में विजेता टीमों को आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसुचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार द्वारा पुरस्कार वितरण कर किया गया ।
खेल के आयोजक भूपेश चौबे ने प्रतियोगी टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की प्रतिभा का निखार आता है। इसके अलावा बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ता है व खेल से आपसी भाईचारा बढ़ावा के साथ साथ भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। खेल में सबसे रोमांचक मुकाबला सीनियर सिटीजन के दो टीमों द्वारा रस्साकसी (अमृत खेल)का खेल में देखा गया। जिसमें बुजुर्गों द्वारा बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया, खेल प्रतियोगिता के दुसरे दिन ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में जीआईसी कोन व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की टीम , बालिका वर्ग कबड्डी में हरिश्चंद्र इंटर कालेज गौरासिंगा,व उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाल ,खो खो में बालिका वर्ग रामगढ़ टीम को हराकर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालिका वर्ग विजेता घोषित हुई ।रस्साकसी में पूर्व प्रमुख वंशीधर की टीम विजेता , वालीबाल में गैवन्ती देवी इंटर कालेज विजेता रही, इसके अलावा दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन कराया गया, दृष्टि बाधित बालिका रिचा तिवारी द्वारा बढ़े ही मनमोहक संगीत सुनाई जिसका सभी ने सराहना किया।सभी विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के सिंगरौली विधायक रामनिवास साह , विशिष्ट अतिथि जीतसिंह खरवार व आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रमाण पत्र, मैडल ,पुरस्कार वितरण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया, आयोजक श्री चौबे ने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चों को भी संतावना पुरस्कार वितरण किया जायेगा व खेल को बढ़ावा देने के लिए एक मिनी स्टेडियम बनवाने की भी घोषणा किए।इस प्रकार के खेल महाकुंभ प्रतियोगिता से ग्रामीण बच्चों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिये, बच्चों में काफी उत्साह देखा गया, आयोजक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विजेता टीम विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जरूर प्रतिभाग करें। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख वंशीधर, राकेश तिवारी, महगुराम,अलख नारायण शुक्ला,श्रवण कुमार, शशि जायसवाल,सुरेश अग्रहरि ददन भारती, सुनील जायसवाल, सिकन्दर प्रसाद, मनोज तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। खेल को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए परिषदीय शिक्षकों ने पूरे तन्मयता से सहयोग किया।इस तरह की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन को ग्रामीणों समेत बच्चों ने सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विद्यानंद तिवारी व दिलीप त्रिपाठी ने किया।




