Sonbhadra news : ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न, विजेता छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा मंगलवार को बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में सकुशल संपन्न हुई।

sonbhadra
5:16 PM, September 8, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा मंगलवार को बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कोन ब्लॉक की सभी पाँच न्याय पंचायतों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मेधावी छात्र चयन की प्रक्रिया विद्यालय स्तर से प्रारंभ हुई थी। विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संकुल स्तरीय परीक्षा में शामिल किया गया। इसके बाद संकुल स्तर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तरीय परीक्षा के लिए किया गया।
परीक्षा परिणाम में कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय डूमर के जयंत यादव ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बगिया की अंशिका कुमारी ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के फैजान रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय झरिया के अमन राज प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सीधवा दामर के शिवम कुमार द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय गिजीनिया दामर के सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 6 में उच्च प्राथमिक विद्यालय निगाई के सत्यम कुमार ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय नौडिहा की संध्या कुमारी ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय अजनिया के सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8 में कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ के मनीष कुमार शर्मा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय गिधिया के भूपेंद्र प्रताप ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनरवा के किशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




