Sonbhadra News : GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रखंड ने बढ़ाया जिले का मान

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र और सोनभद्र निवासी प्रखंड पटेल ने अपनी मेहनत और लगन से गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। प्रखंड ने ऑल इंडिया में 329वीं रैंक हासिल की है...

news-img

प्रखंड पटेल

sonbhadra

8:05 AM, March 27, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र और सोनभद्र निवासी प्रखंड पटेल ने अपनी मेहनत और लगन से गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। प्रखंड ने ऑल इंडिया में 329वीं रैंक हासिल की है।

बताते चलें कि प्रखंड पटेल के माता पिता दोनों परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। प्रखंड पटेल की सफलता पर प्रसन्नता जाते हुए उनके पिता व शिक्षक आनन्द पटेल ने बताया कि प्रखंड की कक्षा पाँचवी तक डीएवी तथा हाईस्कूल नवोदय विद्यालय व इंटरमिडिएट वाराणसी के एक निजी विद्यालय से उत्तीर्ण किया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 29 छात्रों में पहले स्थान पर आये प्रखंड पटेल को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय व डीन प्रो0 ए0के0 सिंह ने कहा कि यह सफलता न केवल पायल की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि आने वाले छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। वहीं प्रखंड ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.