Sonbhadra News : ब्लॉक प्रमुख ने कुंडाडीह में अंबेडकर प्रतिमा स्थल का किया भूमि पूजन
ग्राम जमशिला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थल, रजमिलान, महुली,जामपानी, आरंगपानी, नधीरा, में डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल का निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

sonbhadra
11:00 PM, November 17, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
*डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना अंतर्गत होगा सौंदर्यीकरण
*ब्लॉक प्रमुख के प्रस्ताव पर दस गांव में मिला मूर्ति स्थल निर्माण
म्योरपुर। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड के प्रस्ताव अनुसार समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड के सराहनीय पहल पर विकास खंड म्योरपुर के गांवों में डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों के मूर्तियों की सुरक्षा, सुदृरीकरण तथा सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। मंगलवार को ब्लाक प्रमुख द्वारा ग्राम कुंडाडीह में क्षेत्र के वरिष्ठ जनों के मौजूदगी में डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन किया गया। उन्होंने पूजन करते हुए कहा कि महापुरुष हम लोगों के मार्गदर्शक है उन्हें सम्मान दिलाने के लिए पुरजोर आगे आना पड़ेगा। संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर विश्व के सरताज हैं उनका प्रत्येक गांव में मूर्ति स्थापित करने का मेरा प्रथम लक्ष्य है।ग्राम जमशिला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थल, रजमिलान,महुली,जामपानी, आरंगपानी, नधीरा,कुंडाडीह,महुअरिया और डुमरहर में डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल का निर्माण का कार्य कराया जाएगा।




