Sonbhadra News : ब्लाक प्रमुख के हाथों हुआ रामायण के प्रसारण का शुभारंभ
महुली के शनिचर बाजार स्थित विशाल शिव मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र
4:08 PM, September 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली के शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली में रामायण सीरियल के प्रसारण का उद्घाटन दुद्धी के लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख श्रीमति रंजना चौधरी के द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात् फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सेवा निवृत्त जिला जज व वरिष्ठ भाजपा नेता राजन चौधरी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण सिरियल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो सभी को अमल करने की जरूरत है। लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चौधरी ने अपना उद्बोधन माता जी व भोलेनाथ के स्तुति से शुरु की तथा नवरात्रि के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।
इस मौक़े पर वीरेंद्र चौधरी, उदय शर्मा,मुलायम यादव,शिवनाथ यादव,डॉ प्रदीप कन्नौजिया, मनोज भारती, रमेश यादव, सूबेदार प्रसाद, विंध्याचल प्रसाद, पंकज गोस्वामी, उपेन्द्र श्रीवास्तव, जगरनाथ प्रसाद कनौजिया, अमर विश्वकर्मा, अजीत गुप्ता, विशाल कनौजिया उपस्थित रहे।




