Sonbhadra news : म्योरपुर में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
126 बीएलओ को उनके दायित्व के निर्वहन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

sonbhadra
8:41 PM, August 7, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। ब्लाक सभागार में गुरुवार को 126 बीएलओ को उनके दायित्व के निर्वहन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।यह प्रशिक्षण सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय जगरूप पटेल,बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र तथा एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने दिया। प्रशिक्षण में निर्वाचन नामावलियों को सही करने के क्रम में विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया ।प्रशिक्षकों ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उपस्थित बीएलओ को निर्वाचन नामावलियों में नाम जोड़ने के लिए मतदाताओं से किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए इस बात को भी रेखांकित किया गया। इस दौरान नए नाम को जोड़ने, मृतकों के नाम को काटने के बारे में जानकारी देते हुए फॉर्म 6 फॉर्म 7 फॉर्म 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण अधिकारियों ने बीएलओ को इसकी बारीकियों से अवगत कराया और निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप कार्य करने को कहा।इस दौरान तमाम बीएलओ उपस्थित रहे।




