Sonbhadra news : प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार
सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग और बदनामी फैलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

sonbhadra
5:41 PM, September 23, 2025
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट सोनभद्र। सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग और बदनामी फैलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, हिण्डालको हॉस्पिटल रोड की निवासी एक युवती ने पिपरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते कुछ सालों से एक युवक उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे लगातार परेशान करता है, ब्लैकमेल करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। यही नहीं, आरोपी उसके स्कूल और दोस्तों के पास भी गलत बातें और फोटो भेजकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए ताकि आगे किसी और के साथ ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




