Sonbhadra News : मुख्यालय पर गैस की कालाबाजारी बढ़ी, विभाग बेखबर
रावर्ट्सगंज में खुलेआम घरेलू सिलेंडर की कलाबाजरी बढ़ती जा रही है । दुकानों से लेकर PWD जैसे सरकारी कामों में भी घरेलू गैस का इश्तेमाल किया जा रहा है।

sonbhadra
4:53 PM, August 2, 2026
- होटल और सरकारी कामों में उपयोग हो रहा घरेलू गैस
शांतनु कुमार
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज में खुलेआम घरेलू सिलेंडर की कलाबाजरी बढ़ती जा रही है । दुकानों से लेकर PWD जैसे सरकारी कामों में भी घरेलू गैस का इश्तेमाल किया जा रहा है। एक तरह सरकार आम लोगों के लिए बुकिंग करने की सीमा तय कर दी है वहीं दुकानदारों और सरकारी कामों में ऊँचे दाम देकर आसानी से सिलेंडर मिल जा रहा है।
यह हाल जिला मुख्यालय का है, जहाँ सभी अलाधिकारी रहते हैं लेकिन अधिकारियों की चुप्पी ने न सिर्फ गैस कलाबाजरी करने वालों को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं आम लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जब सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की व्यवस्था की है तो घरेलू सिलेंडर का उपयोग क्यों किया जा रहा है।
आपको बता दें कि चुर्क में PWD द्वारा कराये जा रहे कार्य में घरेलू सिलेंडर के इश्तेमाल पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि 1700₹ देने पर सिलेंडर आसानी से मिल जाता है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जिला मुख्यालय पर गैस की कलाबाजारी धड़ल्ले से किया जा रहा है तो जिलापूर्ति विभाग अब तक चुप्पी क्यों साधे हुए है।




