Sonbhadra News : ब्रांडेड कंपनियों की आड़ में चल रहा था नकली DEF बनाने का काला कारोबार, पुलिस ने दो को दबोचा
जिले में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया...

sonbhadra
10:52 PM, July 1, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । जिले में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हजारों लीटर नकली डीईएफ, सैकड़ों नकली होलोग्राम, फर्जी बीआईएस स्टिकर, पैकेजिंग सामग्री और निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। मामले में दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
ब्रांडेड कंपनी के नाम पर तैयार हो रहा था नकली माल -
पुलिस के अनुसार, 30 जून को मिली सूचना के आधार पर टाटा मोटर्स परिसर स्थित एक प्लांट पर पुलिस टीम और तकनीकी विशेषज्ञों ने संयुक्त छापेमारी की। जांच में खुलासा हुआ कि वहां प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) तैयार किया जा रहा था। तैयार उत्पादों पर नकली होलोग्राम और स्टिकर लगाकर उन्हें असली उत्पाद के रूप में बाजार में बेचने की तैयारी थी।
छापे में मिला फर्जीवाड़े का पूरा जखीरा -
पुलिस ने मौके से 11 आईबीसी कंटेनरों में भरा हजारों लीटर नकली DEF, 629 नकली TATA Genuine Parts होलोग्राम, 33 नकली BIS स्टिकर, 50 "Original" अंकित नकली स्टिकर, बड़ी संख्या में खाली बाल्टियां, ढक्कन, डिस्पेंसर मशीन, नोजल, पाइप, टीडीएस/हार्डनेस टेस्ट किट, मापक पात्र तथा पैकेजिंग और निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए। बरामद सामग्री को पुलिस ने सील कर कब्जे में ले लिया है और वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
दो नामजद, जांच के घेरे में कई और नाम -
इस मामले में पुलिस ने विशाल मौर्य और पिंटू मौर्य, दोनों निवासी ग्राम बट्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी बोले- नकली उत्पाद बनाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई -
पुलिस ने मौके से 11 आईबीसी कंटेनरों में भरा हजारों लीटर नकली DEF, 629 नकली TATA Genuine Parts होलोग्राम, 33 नकली BIS स्टिकर, 50 \"Original\" अंकित नकली स्टिकर, बड़ी संख्या में खाली बाल्टियां, ढक्कन, डिस्पेंसर मशीन, नोजल, पाइप, टीडीएस/हार्डनेस टेस्ट किट, मापक पात्र तथा पैकेजिंग और निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए। बरामद सामग्री को पुलिस ने सील कर कब्जे में ले लिया है और वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि "ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पूरी सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में शामिल पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में नकली उत्पादों के निर्माण, अवैध कारोबार और आर्थिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"




