Sonbhadra News : मणिपुर की घटना को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे
मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है।

sonbhadra
5:20 PM, October 12, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी क्रम में सोमवार को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्तियों द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्तियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए। उन्होंने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला सम्मान और लकड़ी हूँ लड़ सकती हूँ कार्यक्रम करती है लेकिन जब इस तरह की घटना होती है तो राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी चुप्पी साध लेते हैं।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। किसी भी महिला के साथ अन्याय या उत्पीड़न की शिकायत सामने आने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला मोर्चा सदैव आवाज उठाता रहेगा।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, जिला मंत्री मंजू गिरी, जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, वंदना वर्मा, कविता यादव, रीतु अग्रहरी, तारा देवी, आरती चौबे, प्रतिभा, किरन, सुमन, निर्मला, गुलाबी, आरती, अनिता, सरस्वती, गीता, अनिता, शीला, सुमित्रा, तेतरी, मन्ना, पुष्पा, बबीता, केशिया, उषा, रीता, विद्या, राधिका, मधु, मालती सहित आदि महिलाएं मौजूद रही।
उधर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि वोट चोरी का विरोध करने पर देश की बेटियों पर दिल्ली पुलिस, बीजेपी और आरएसएस द्वारा मारपीट किया जा रहा है, उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है ।
बीजेपी सरकार पूरी तरीके से तानाशाही कर रही है। बीजेपी सरकार छात्रों, किसानों की आवाज को दबा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला पत्रकारों को डिटेन किया गया ।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर देश के युवाओं और देश के बेटियों को पीटा जा रहा है, वोट चोरी के मुद्दे पर देश के नौजवान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे है लेकिन बीजेपी सरकार मौन है। वोट चोरी के मुद्दे पर देश के सांसद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी लगातार संघर्ष कर रहे है ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेबी सिंह, मंजू देवी, ऊषा विश्वकर्मा, राजबली पाण्डेय, नूरुद्दीन खान, कन्हैया पाण्डेय, आशीष सिंह, लल्लू राम पांडे, मृदुल मिश्रा, सूरज वर्मा, चेतराम केसरी, प्रांजल श्रीवास्तव, सनी शुक्ला, सद्दाम हुसैन, इत्यादि उपस्थित रहे।




