Sonbhadra News : डॉ0 अम्बेडकर पर टिप्पणी कर गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का असली चेहरा किया उजागर - आप
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज ओबरा गांधी मैदान में अमित शाह के डॉ0 बाबा साहेब पर अपमानजनक टिप्पणी पर चेतावनी बैठक आयोजित किया। बैठक जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारा...

चेतावनी बैठक में भाग लेते आप कार्यकर्ता
sonbhadra
10:11 PM, December 22, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज ओबरा गांधी मैदान में अमित शाह के डॉ0 बाबा साहेब पर अपमानजनक टिप्पणी पर चेतावनी बैठक आयोजित किया। बैठक जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बृजेश कनौजिया और संचालन संयुक्त जिला महासचिव जसवन्त मौर्या ने किया। चेतावनी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत कार्यकारणी सदस्य ज्योति जंग सिंह मौजूद रही।
वहीं जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा अमित शाह यदि डॉ0 अंबेडकर और संविधान नाम से इतनी चिढ़ी है, तो भारत छोड़कर किसी और देश चले जाएं। डॉ0 अम्बेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी कर गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का असली चेहरा दिखा दिया है।
मुख्य अतिथि ज्योति जंग सिंह ने कहा कि बाबा साहब का अपमान हुआ है, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को गांव-गांव एक-एक जनता तक पहुंचाएंगे। हालाँकि जो दिल में है, उसे ज़ुबान पर आने से कितने दिन और कैसे रोक पाते। दिल में गोडसे, गोलवलकर, सावरकर हैं तो बाबा साहब आंबेडकर कैसे रह सकते हैं? ये नया भारत है। ये बाबा साहब का भारत है।
आज के चेतावनी बैठक में बृजेश कुमार कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष ओबरा, रिजवान खान गाजी ओबरा माइनॉरिटी विंग, इमामुल होदा अंसारी जिला उपाध्यक्ष, विनोद चौधरी वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता, तौकीर अहमद खान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, वशिष्ठ, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजू खान, शबीना बानो, सोनी, रोहित कुमार यादव, जसवंत कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




