Sonbhadra News :भाजपा सदस्यता कैम्प का दुद्धी चेयरमैन ने फीता काटकर किया शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के निमित रविवार को दुद्धी मण्डल में नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने तहसील तिराहे के समीप सदस्यता अभियान कैम्प का फीता काट कर शुभारंभ किया।

sonbhadra
7:36 PM, September 8, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के निमित रविवार को दुद्धी मण्डल में नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने तहसील तिराहे के समीप सदस्यता अभियान कैम्प का फीता काट कर शुभारंभ किया।सर्वप्रथम दुद्धी मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी व सदस्यता अभियान के मण्डल प्रमुख मनीष जायसवाल ने नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन को 8800002024 पर मिस्डकॉल करा कर भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे। उन्होंने आगे कहा कि यह सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा तत्पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कैम्प में शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी, जिलामंत्री दिलीप पांडे, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनिल गुप्ता,सदस्यता प्रमुख गोरखनाथ अग्रहरी,मण्डल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी,क्रय विक्रय चेयरमैन आशीष तिवारी,पूर्व जिला सह संयोजिका मीरा सिंह गोंड़,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद चन्द्रवँशी,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान,युवा मोर्चा महामंत्री विकाश मधेशिया, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक रूपनारायण कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।




