Sonbhadra News : भाजपाइयों ने मनाया नीलाम्बर पीताम्बर का सहादत दिवस
भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनजातियों के साथ बैठक कर क्रांतिकारी नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलाम्बर पीताम्बर खरवार इनके शहादत दिवस को याद किया गया ।

sonbhadra
6:27 PM, March 28, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । आदिवासी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र बागेसोती के समैलवा में शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनजातियों के साथ बैठक कर क्रांतिकारी नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलाम्बर पीताम्बर खरवार के चित्र पर माल्यार्पण कर इनके शहादत दिवस को याद किया । इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर खरवार देश सेवा के लिए अपना बलिदान तक दे दिए, जिनके पदचिन्हों पर आज हम सभी को चलने की जरूरत है, इनके सहादत दिवस पर हमेशा याद किया जाएगा, इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, विजय शंकर सिंह खरवार, विजय सिंह, नंदू खरवार, महिपत गोंड, अमरनाथ गोंड, जगरनाथ शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




