Sonbhadra News : अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने कार्यकर्ताओं के साथ रामगढ़ बाजार में स्थापित डा. बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया ।

अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता
sonbhadra
7:52 PM, April 13, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ रामगढ़ स्थित बाबा साहेब प्रतिमा स्थल का किया साफ सफाई
कोन (सोनभद्र) । डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने कार्यकर्ताओं के साथ रामगढ़ बाजार में स्थापित डा. बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया व प्रतिमा को भी साफ किया । मंडल अध्यक्ष ने कहा की 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा । जिसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुटे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय कन्नौजिया, मनोज तिवारी, भोजराज कन्नौजिया, नंदलाल गुप्ता, रामनाथ चेरो, विमलेश गुप्ता, धीरज कुमार, सदानंद चरों समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



