Sonbhadra News : भाजपा नेता ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र
सोनभद्र में बिजली विभाग के अधिकारियों व उनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अब भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोनभद्र जिले के पूर्व जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत

sonbhadra
6:01 PM, July 27, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र में बिजली विभाग के अधिकारियों व उनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अब भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोनभद्र जिले के पूर्व जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री माला चौबे ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र में बताया कि उनके एक कार्यकर्ता का बिजली कनेक्शन कटे लगभग चार- पांच वर्ष हो गए हैं लेकिन विभाग ने आज तक उक्त कनेक्शन का NOC नहीं दिया।
जनवरी 2026 में उन्होंने उक्त प्रकरण के संदर्भ में राबर्ट्सगंज सर्किल के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह से वार्ता कर उनको सारा पेपर दिया तथा आग्रह किया कि इस प्रकरण का निस्तारण करके उन्हें NOC दे दीजिए। उस वक्त SDO ने व्यस्तता जताते हुए जल्दी करवाने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी NOC नहीं दिया। और वे लगातार टाल-मटोल करते रहे।
पूर्व जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि जब वे फिर से NOC की बात SDO से कही तो उन्होंने 15,000 रुपये की डिमांड रख दी और तमाम दलीले देने लगे। जब उन्होंने पैसा देने से मना किया तो SDO अड़ गए और सिस्टम की बात कहने लगे। SDO ने भाजपा नेता को बताया कि कैसे पूरा सिस्टम उपर तक फैला है।
कुल मिलाकर अभी तक बिजली विभाग से आम उपभोक्ता ही पीड़ित थे और उनकी नहीं सुनी जाती थी लेकिन इस मामले में तो भाजपा नेता ने खुदी बिजली विभाग की पोल खोल दी। भाजपा नेता माला चौबे का कहना है कि ऐसे मानसिकता के अधिकारी अपने लाभ के लिए जनता को परेशान कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।




