Sonbhadra News : राजनीति में धर्म का खेल खेल रही है भाजपा - श्यामलाल पाल

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित समाजवादी प्रदेश महासचिव लोहिया वाहिनी मन्नू पांडेय के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर..

news-img

सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता...

sonbhadra

8:06 PM, March 1, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित समाजवादी प्रदेश महासचिव लोहिया वाहिनी मन्नू पांडेय के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को पीडीए जन चौपाल के माध्यम से संविधान बचाने और डबल इंजन सरकार के विकास के दावे की सच्चाई आम जनमानस को बताने का काम किया जा रहा है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि "यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संविधान बचाने के लिए पार्टी पीडीए जन चौपाल का आयोजन कर रही है। एनडीए सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। महाकुंभ का आयोजन राजा हर्षवर्धन के समय से होता आ रहा है वे कुंभ में गरीबों को दान देते थे। बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए इसका प्रचार कर रही है। कुंभ के बहाने सामाजिक ताने-बाने व भाईचारे को खत्म करना चाहती है। राजनीति में धर्म का खेल भाजपा खेल रही है। नई संसद में सेंगोल की स्थापना राजतंत्र का द्योतक है। बीजेपी के लोग 2014 से देश के आजाद होने की बात कर रहे हैं। धर्म व जाति के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं। बीजेपी सरकार के संविधान विरोधी कृत्य का विरोध सपा लगातार कर रही है। आगे भी संविधान बचाने की लडाई जारी रहेगी।"

इसके पूर्व हिंदुआरी तिराहे व रॉबर्ट्सगंज नगर मे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का फूल-माला से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व घोरावल विधायक रमेश चंद दुबे, संजय यादव, विजय यादव, शिवपाल देव पांडेय, अनिल प्रधान, अशोक सिंह पटेल, सुनील कुमार गौड़ आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.