Sonbhadra News : धूमधाम से मनाया गया माता सावित्रीबाई फुले की जयंती
संयुक्त श्रीमाली महासभा के तत्वाधान में उरमौरा स्थित होटल वैभव में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बहुत धूमधाम से मनाया गया।

sonbhadra
5:29 PM, January 3, 2026
सोनभद्र । संयुक्त श्रीमाली महासभा के तत्वाधान में उरमौरा स्थित होटल वैभव में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बहुत धूमधाम से मनाया गया। जहां नारी शिक्षा जिंदाबाद,सावित्रीबाई फुले अमर रहे, का नारा लगाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। उपरोक्त अवसर पर बतौर अतिथि कौशल शर्मा ने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नई चेतना के अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हम सभी एकत्र हुए हैं 3 जनवरी 1831 को जन्मी सावित्रीबाई फुले ने उसे समय शिक्षा की मसाल जलाई जब स्त्रियों को पढ़ना तो दूर शिक्षा के बारे में सोचना भी अपराध माना जाता था उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले केवल एक शिक्षिका ही नहीं थी बल्कि वह सामाजिक क्रांति की प्रतीक भी थी एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता भी थी उनका पूरा जीवन समाज के वंचित तबके खासकर महिलाओं और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष में बिता उनका नाम आते ही सबसे पहले शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान हमारे सामने आता है वह हमेशा महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाती रहे वे अपने समय से बहुत आगे थी और उन गलत प्रथाओं की विरोध में हमेशा मुखर रहीं। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि शिक्षा से समाज के सशक्तिकरण पर उनका गहरा विश्वास था सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक दार्शनिक कवयित्री और शिक्षाविद भी थी उनके पति ज्योतिबाफुले भी एक प्रसिद्ध चिंतक और लेखक थे श्री शेखर ने कहा कि जब महाराष्ट्र में अकाल पड़ा तो सावित्री फुले ने जरूरतमंदों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए सामाजिक न्याय का ऐसा उदाहरण बिरला ही देखने को मिलता है जब पुणे में प्लेग का भय व्याप्त था तो उन्होंने खुद को लोगों की सेवा में झोंक दिया इस दौरान वह खुद इस बीमारी की चपेट में आ गई मानवता को समर्पित उनका जीवन आज भी हम सभी को प्रेरित कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक नाम नहीं एक विचार है सावित्रीबाई फुले का जीवन एक संदेश है कि शिक्षा से ही समाज बदलेगा और सामानता से राष्ट्र आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले में बाल विवाह का विरोध किया सती प्रथा एवं अंधविश्वास का विरोध किया उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज बदलेगा बिना शिक्षा लोकतंत्र कमजोर होगा समाज में स्त्री का सम्मान होना चाहिए और भेदभाव का विरोध होना चाहिए उपरोक्त अवसर पर चंद्रशेखर श्रीमाली, अवधेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, हरीभजन सिंह, कौशल शर्मा, रमेश श्रीमाली, वैभव शर्मा, अनुभव शर्मा, आदि लोगों उपस्थित रहे।



