Sonbhadra News : ब्रेकर के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, दंपति व मासूम घायल
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने बीती रात एक बाइक पर सवार दंपति और उनका मासूम बच्चा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।

sonbhadra
1:31 PM, June 4, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने बीती रात एक बाइक पर सवार दंपति और उनका मासूम बच्चा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
मिली जानकारी मुताबिक दुद्धी निवासी रमेश अपने परिवार के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सुनीता तथा दो वर्षीय पुत्र विनोद भी सवार थे। बाड़ी खन्ना कैम्प के समीप ब्रेकर के पास बने गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।
दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन द्वारा तत्काल चोपन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।




