Sonbhadra news : सड़क किनारे खाई में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, बाइक सवार दो युवक घायल
हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखा मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे दुद्धी की तरफ मार्ग एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई ।

sonbhadra
6:44 PM, June 24, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखा मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे दुद्धी की तरफ मार्ग एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई । जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर के बाद हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी मार्ग पर स्थित खोखा मोड़ से दुद्धी की तरफ लगभग एक किलोमीटर दूरी पर दुद्धी से हाथीनाला की तरफ से जा रहे बाईक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गए जिसमें बाइक सवार रजखड दुद्धी निवासी राजकुमार पुत्र रामप्यारे गोंड व शक्तिमान पुत्र विक्रम सिंह गोंड दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना के बाद पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को दुद्धी स्थित अस्पताल भेजवाया गया। दोनों घायल युवक एक गांव के निवासी है ।




