Sonbhadra news : बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर में भिड़ी, बाइक सवार घायल
चोपन के परासपानी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया ।

sonbhadra
9:27 PM, August 19, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) चोपन के परासपानी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया ।
जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में स्थित न्यू अन्नपूर्णा ढाबा पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर मंगलवार शाम लगभग पौने छ: बजे तेलगुडवा के तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल सवार राम कुमार दुबे पुत्र प्रहलाद दुबे निवासी परासपानी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी ट्रेलर के पिछे जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर के दौरान बाइक सवार का हेलमेट फट गया और घायल हो गए जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी वाहन से घायल को डाला स्थित निजी अस्पताल भेजवा दिया गया ।




