Sonbhadra news : दो बाइकों की टक्कर में बहन के घर छठ पूजा में शामिल होने जा रहा बाइक सवार युवक घायल
चोराटीडंडी जाने वाले मार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्कर हो जाने से बहन के घर छठ पूजा में शामिल होने जा रहा बाइक सवार युवक घायल हो गया ।

sonbhadra
9:44 PM, November 7, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा के टोला जरंगाखाड़ी से चोराटीडंडी जाने वाले मार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्कर हो जाने से बहन के घर छठ पूजा में शामिल होने जा रहा बाइक सवार युवक घायल हो गया ।
मिली जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार की शाम थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा अन्तर्गत टोला जरंगाखाड़ी से चोराटीडंडी जाने वाले मार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्कर हो गया। जिससे सलइबनवां निवासी बाइक सवार युवक मुलायम यादव उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र दिनेश यादव घायल हो गया । घायल युवक को मौके पर जुटे लोगों ने नजदीकी निजी चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाया गया ।
घटना के संबंध में बाइक सवार घायल युवक के जीजा रामदास यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी चोराटीडंडी थाना चोपन ने बताया कि बाइक सवार घायल युवक अपनी बहन के घर चोराटीडंडी छठ पूजा में शामिल होने के लिए आ रहा था कि परासपानी,जरंगाखाड़ी मार्ग से चोराटीडंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गया । जिससे रिश्ते में साला एक बाइक पर सवार युवक मुलायम यादव घायल हो गया ।




