Sonbhadra News : अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया।

sonbhadra
11:27 AM, June 21, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया।
जानकारी के मुताबिक दशरथ पुत्र रामदेव उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम सलैयाडीह,जो अपनी बाइक से विंढमगंज बाजार की तरफ से आ रहा था।उक्त बाइक सवार युवक ज्योहीं कोन मोड़ तिराहे पर पहुँचा विपरीत दिशा दुद्धी की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट मेँ आ गई जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
सूचना पर पहुँची विंढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु मर्चरी हाउस दुद्धी भेजा तथा ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्य की जा रही है।ट्रक चालक मौके से फरार बताया गया।




