Sonbhadra News : रॉन्ग साइड से जा रही हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर रॉन्ग साइड से जा रही एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता व पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra
4:23 PM, April 6, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर रॉन्ग साइड से जा रही एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता व पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें घायल पिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी मुताबिक बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे चन्द नगर डाला चढ़ाई निवासी संतोष कनौजिया (50) और उनके पुत्र सत्यम कनौजिया (22) को सोमवार की दोपहर स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित डाला चढ़ाई पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों में दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर चले गए । जहां घायल सत्यम चौधरी का इलाज चल रहा है और संतोष कनौजिया को सीएचसी चोपन को ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा कि स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री के अंतर्गत संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनी की हाइवा वाहन डाला चढ़ाई स्थित सीमेंट कंपनी की पार्किंग यार्ड से निकलकर कर हाईवे पर रॉन्ग साइड से जा रही थी कि बाइक सवार पिता और पुत्र को चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया । हादसे में घायल संतोष कनौजिया का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी ने घटना में शामिल हाइवा को पकड़ कर कब्जे में ले लिया है।



