Sonbhadra News : बारात से लौट रहे बाइक सवार सड़क पर गिरे, दो घायल
डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बारात से लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिससे बाइक पर सवार एक किशोर और एक युवक सहित कुल दो घायल हो गए।





