Sonbhadra News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख़्मी, रेफर
थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला अंतर्गत डाला चढ़ाई के पास एक ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया । घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल..

sonbhadra
11:55 PM, November 7, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला अंतर्गत डाला चढ़ाई के पास एक ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया । घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
मिली जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार युवक राकेश मिश्रा उर्फ बब्बू मिश्रा उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र धनई मिश्रा निवासी चंद्र नगर डाला चढ़ाई थाना चोपन जो वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला बाजार से तेलगुड़वा की तरफ घर के लिए जा रहा था कि डाला चढ़ाई के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से घायल हो गया । घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने अग्रिम समुचित इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।




