Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित बीती रात भारत पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रुप घायल हो गया ।

sonbhadra
1:49 PM, January 17, 2025
राकेश कुमार
मारकुंडी (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित बीती रात भारत पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रुप घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चोपन थाने को दी और घायल को एम्बुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी भेज दिया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्रदुम कुमार (26) पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बसदेवा करमा जो अपने घर से ओबरा जा रहे थे । इसी दौरान सलखन भारत पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रदुम गम्भीर रुप से घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया।




