Sonbhadra News : तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर, रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलवा गांव के पास एनएच-39 की घटना

सोनभद्र
10:11 PM, October 13, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के पास एनएच - 39 पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी ही गाड़ी से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
हादसे में घायल हुए तीनों युवकों की पहचान कमलेश यादव (22)पुत्र शिवकुमार यादव निवासी ज़ोरुखाड़,श्याम बिहारी (20)पुत्र सियाराम निवासी ज़ोरुखाड़ और अशोक (23)पुत्र नान्हू अगरिया निवासी ग्राम डूबा थाना बभनी, जो अपने जीजा के साथ ससुराल ज़ोरुखाड़ आए थे ।
घटना में कमलेश यादव का एक पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें ,जबकि श्याम बिहारी को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई वहीं अशोक को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई ।
प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी से अपने गांव ज़ोरुखाड़ जा रहे थे,कि पोलवा गांव के पास मिक्सर ट्रक के चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गए ।
सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ.सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




