Sonbhadra News : महिला को टक्कर मारने के बाद भाग रहे बाइक सवार की पिकअप से टकराकर मौत
नौगढ़ रोड पर महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक से भाग रहे अधेड़ की पिकअप से टक्कर के बाद मौत हो गयी। जबकि घायल महिला का इलाज मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।





