Sonbhadra News : बाइक सवार वन दरोगा को हाइवा ने पीछे से मारी टक्कर, घायल
हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेनुकूट मार्ग स्थित हथवानी में एक हाइवा ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार वन दरोगा घायल हो गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:17 PM, September 11, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेनुकूट मार्ग स्थित हथवानी में एक हाइवा ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार वन दरोगा घायल हो गया। घायल वन दरोगा को हाथीनाला पीआरवी पुलिस द्वारा इलाज हेतु हिन्डालको अस्पताल ले जाया गया । मिली जानकारी अनुसार बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार डाला वन रेंज के वन दरोगा 35 वर्षीय लालू सिंह पुत्र रमेश कुमार सिंह निवासी गांव मयना पोस्ट जमालपुर मिर्जापुर जो डियूटी करके अपने वर्तमान निवास
रेनुकूट जा रहा था कि हथवानी पहुचते ही चोपन की तरफ से जा रही एक हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दिया । टक्कर इतना तेज था कि मोटरसाइकिल सवार वन दरोगा सड़क के नीचे खाईं में जा गिरा। घटना के बाद हाइवा चालक हाइवा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल सवार वन दरोगा के घायल होने की सूचना राहगीरों ने हाथीनाला पुलिस को दी। इस सन्दर्भ मे हाथीनाला थाना प्रभारी भैय्या एसी पी सिंह ने बताया कि घायल बन दरोगा को इलाज के लिए रेणूकोट अस्पताल भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।




