Sonbhadra News : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार , घायल
एक बाइक सवार युवक बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीआरबी पुलिस एवं मालोघाट टोल प्लाजा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवा दिया गया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:50 PM, January 24, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय थाना के चोपन के गुरमुरा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के पास शुक्रवार की सायं एक बाइक सवार युवक बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीआरबी पुलिस एवं मालोघाट टोल प्लाजा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवा दिया गया । घायल युवक की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर बाजार निवासी रामकलाई पुत्र शिवशरन के रूप में किया गया।
जानकारी के अनुसार रामकलाई रानीताली रहकर गुरमुरा अटल आवासीय विद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। शाम को किसी काम से गुरमुरा गया हुआ था। वापस रानीताली लौटते समय गुरमुरा साप्ताहिक बाजार से कुछ आगे यादव होटल के 100 मीटर आगे मोहन दुकान के पहले पुलिया के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों एवं पीआरवी पुलिस की मदद से टोल प्लाजा के एंबुलेंस द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया गया ।




