Sonbhadra News : दो बाइकों में भिड़ंत, बाइक सवार घायल
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास शाम को दो बाईकों में भिड़ंत हो गया। जिसमे दोनो बाइक सवार रविन्द्र पुत्र राम गुल्ली उम्र लगभग 20 वर्ष व राहुल यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 26 घायल हो गए।

दुर्घटना में घायल बाइक सवार
sonbhadra
9:59 PM, January 17, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास शाम को दो बाईकों में भिड़ंत हो गया। जिसमे दोनो बाइक सवार रविन्द्र पुत्र राम गुल्ली उम्र लगभग 20 वर्ष व राहुल यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 26 घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल बाइक सवार राहुल को गंभीर चोट लगा है । वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल टेम्पो के द्वारा चोपन अस्पताल भेजवाया गया ।




