Sonbhadra News : डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल
थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
11:29 PM, August 12, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे थाना चोपन क्षेत्र के अंतर्गत तेलगुड़वा में स्थित वन विभाग चौकी के पास वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे से एक बाइक सवार युवक डाला से हाथीनाला की तरफ जा रहा था कि मार्ग पर अचानक एक गाय बाइक की तरफ दौड़ते हुए आ गई जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गया । जिससे बाइक सवार चालक घायल हो गया । घायल बाइक चालक का नाम बालदेव (22)पुत्र स्वर्गीय मानसिंह निवासी परासपानी थाना चोपन बताया जा रहा है ।घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई ,सुचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया।




