Sonbhadra News : ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल
चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी जीओ पेट्रोल पंप के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक सवार को पिछे से जा रही टैक्टर ने टक्कर मार दिया बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।

sonbhadra
6:49 PM, May 10, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी जीओ पेट्रोल पंप के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक सवार को पिछे से जा रही टैक्टर ने टक्कर मार दिया बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम लगभग छः बजे चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी जीओ पेट्रोल पंप के पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर एक बाइक सवार तेलगुडवा के तरफ से गुरमुरा के तरफ जा रहा था तभी पिछे से अचानक एक टैक्टर आकर टक्कर दिया और चालक टैक्टर लेकर फरार हो गया वहीं बाइक सवार अमरेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र बाबू लाल निवासी जुडवानी कोटा सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल चोपन पुलिस व ऐम्बुलेंस को सूचना दी वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस से प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को चोपन अस्पताल भेजवाया गया ।




