Sonbhadra News : पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

sonbhadra
7:07 PM, April 12, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नौगढ़वा गांव निवासी 58 वर्षीय राजेंद्र गोड़ परचून की दुकान से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। घर से लगभग 200 मीटर पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



