Sonbhadra news : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
मारकुंडी पुरानी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

sonbhadra
2:45 PM, November 6, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर के पश्चात मारकुंडी पुरानी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार अवधेश गुप्ता 38 वर्ष पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी मधुपुर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक सवार मधुपुर से मारकुंडी अपने ससुराल आ रहा था कि पुरानी मारकुंडी घाटी उतर समय दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचे पीछे से आ रही है अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।




