Sonbhadra News : टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रानीताली की तरफ से जा रहे बाइक सवार युवक को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

sonbhadra
10:33 PM, January 2, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रानीताली की तरफ से जा रहे बाइक सवार युवक को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे अनिल कुमार (24)निवासी रानीताली (मालोंघाट) अपने घर से तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था कि हथवानी गांव जाने वाले मोड़ के पास पीछे से आ रही एक टैंकर ने धक्का मारते हुए कुचलकर मौके से फरार हो गया भाग । बाइक सवार मृतक का शव सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने हाथवानी ग्राम प्रधान आनंद यादव को बताया प्रधान द्वारा हाथीनाला पुलिस को सूचना दिया गया ।
वहीं इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंचकर मृतक शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी मर्चरी हाउस दिया । हाथीनाला पुलिस ने घटना में शामिल भाग रहे टैंकर का पीछा करके पकड़ कर कब्जे में ले लिया है।
हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि कन्हैयालाल निवासी ग्राम पनारी टोला मालोंघाट थाना चोपन जनपद सोनभद्र ने सूचना दिया कि उनका लड़का अनिल पल्सर गाड़ी से बीजपुर जा रहा था समय करीब 3:00 बजे साऊडीह हथवानी मोड से करीब 100 मीटर आगे रेणुकूट मार्ग पर उनके लड़के का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है जिसमें उसकी मौत हो गई है इस सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है अज्ञात वाहन को ट्रेस करते हुए पकड़ लिया गया है जो टैंकर है ।




