Sonbhadra News : बाइक सवार खंबे से टकराया, एक की मौत, एक घायल
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवारीडाड से गुरमुरा मार्ग के बीच एक बाइक सवार खंभे से टकरा गया जिससे बाइक सवार एक की मौके पर मौत ही मौत हो गई । जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
12:46 PM, June 25, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवारीडाड से गुरमुरा मार्ग के बीच एक बाइक सवार खंभे से टकरा गया जिससे बाइक सवार एक की मौके पर मौत ही मौत हो गई । जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक सवार जावारीडाड बाजार से सामान खरीद कर गुरमुरा जा रहा था तभी जवारीडाड से गुरमुरा मार्ग के बीच कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित इंडीकेशन खम्भे से टकराते हुए 15 फीट खड्डे में गिर गया । इस हादसे में बाइक सवार गुरमुरा निवासी गुडडू कुमार (35) पुत्र सतोष घायल गंभीर रूप से हो गया और उसी बाइक सवार बुद्धिलाल कुमार (40) पुत्र स्व0 रामलाल निवासी गुरमा मारकुंडी हाल पता गुरमुरा की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने ऐम्बुलेंस से स्थानीय लोगों के मदद द्वारा घायल को चोपन अस्पताल भेजवाया । वहीं चोपन थाना की पुलिस मृतक के शव को कब्जे लेकर विधिक कार्रवाई जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक बुद्धू कुमार पत्नी के साथ गुरमुरा स्थित अपने ससुराल रहता था और उसका एक बेटा है ।




