Sonbhadra News : खड़ी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ी, एक घायल
खड़ी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ी, एक घायल

sonbhadra
8:44 PM, August 4, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । स्थानीय चौकी क्षेत्र अन्तर्गत डाला बाजार स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के सामने खड़ी ट्रक में एक बाइक अनियंत्रित होकर भीड़ गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की शाम एक बाइक सवार अधेड़ डाला बाजार से बाड़ी की तरफ जा रहा था कि डाला बाजार स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के सामने वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर हो गया जिसमे बाइक सवार घायल हो गया ।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहां घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए ।घायल बाइक सवार का नाम छतर धारी (48)पुत्र तेजबली निवासी जरगा खाडी , गुरमूरा , बुरहीवार ग्राम कोटा थाना चोपन बताया जा रहा है ।




