Sonbhadra News : वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक चालक की मौत, दो घायल
एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, कि इसी दरमियान सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य में लगे उपकरण से बाइक सवार टकरा गये। जिससे बाइक चालक की मौत हो गयी।

sonbhadra
6:14 PM, May 6, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। स्थानीय चौकी अंतर्गत बघाडू गांव के जरहर टोला चौराहे के पास बुधवार की तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया । जिसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, कि इसी दरमियान सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य में लगे उपकरण से बाइक सवार टकरा गये। जिससे चालक सूर्यकांत 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जिंदलाल निवासी ग्राम बघाडू, के सिर पर गंभीर चोटे आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई । वहीं दो अन्य घायलों को हल्की चोटे आई। दुर्घटना के चीखने पुकारने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के सीएचसी दुद्धी भेजवाया । जहाँ ड्यूटी मौजूद चिकित्सक सुनील कुमार के द्वारा चालक सूर्यकांत को देखकर मृत घोषित कर दिया गया और मेमो जरिये पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मोर्चेरी हॉउस भिजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।




