Sonbhadra News : हाईवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डाला पुलिस चौकी को दी गई । जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल किसी साधन से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

sonbhadra
8:53 PM, November 12, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी में एक बाइक सवार जा रहा था तभी बाइक सवार हाईवा के चपेट में आ गया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बारी खनन क्षेत्र में गुरूवार की देर शाम को घायल जगदीश उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र दादूलाल निवासी डाला बारी बाइक से किसी कार्य हेतु डाला बारी क्रेशर प्लांट के तरफ जा रहा था तभी अचानक से बाइक सवार हाइवा के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डाला पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल किसी साधन से घायल को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां घायल की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया । डाला पुलिस के अनुसार घायल जगदीश की इलाज के दौरान मौत हो गई ।




