Sonbhadra News : छुट्टा पशु को बचाने में बाइक पोल से टकराई, मौत
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंवर मोड़ पर अचानक दौड़कर सामने आए जानवर को बचाने में बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पाकर मौके पर पहुंची.....

sonbhadra
3:08 PM, January 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंवर मोड़ पर अचानक दौड़कर सामने आए जानवर को बचाने में बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पाकर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मोर्चेरी हॉउस भेजवा दिया।
मिली जानकरी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव निवासी सुविंद्र पाल (38वर्ष) पुत्र रामधनी पाल आज सुबह अपने घर से पंवर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही पंवर मोड़ के पास पहुँचे तभी अचानक एक जानवर दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में सुविंद्र संतुलन खो बैठे और बाइक सामने पोल से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चेरी में रखवा दिया।




