Sonbhadra news : खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत
मारकुंडी स्थित फासिल्स पार्क के सामने मंगलवार रात सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

sonbhadra
9:01 AM, October 21, 2026
राकेश चौबे
★ मारकुंडी फासिल्स पार्क के सामने हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित फासिल्स पार्क के सामने मंगलवार रात सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, चेरुई गांव निवासी बुद्धि पुत्र शिव प्रसाद (20) मोटरसाइकिल से चोपन की ओर जा रहा था। 20 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे फासिल्स पार्क के सामने उसकी बाइक खड़े ट्रेलर से टकरा गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।




