Sonbhadra News : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर लगने से पत्नी की मौत हो गयी । वहीं घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

sonbhadra
1:45 PM, December 2, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर लगने से पत्नी की मौत हो गयी । वहीं पति गंभीर को रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार पन्नुगंज थाना क्षेत्र के छोढ़ा ग्राम पंचायत के खोखवा गांव निवासी विमलेश पुत्र तेजबली उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी प्रमिला उम्र 25 वर्ष के साथ रविवार को दिन में बाइक से रायपुर थाना क्षेत्र के नगांव गांव में तिलक समारोह में गया हुआ था । तिलक कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात पति-पत्नी रविवार के ही रात करीब आठ बजे बाइक से लौट रहे थे कि रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली सहित खड़ी थी कि पीछे से बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली के चक्के पर भीड़ गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । आस पास के लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया । जहां प्रमिला को देखते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । वहीं बिमलेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया । सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए शव को पीएम के लिए रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया । वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बिमलेश की मौत हो गई ।




